भारतीय मानव अधिकार सेवा संगठन ने डीएम को दिया ज्ञापन*

सहारनपुर । भारतीय मानव अधिकार सेवा संगठन ने सरकारी संपत्ति पर निगम नगर निगम के अधिकारियों द्वारा मिली भगत करके अवैध कब्जे करवाए जाने के संबंध मे जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

 

जिस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को इस मामले में तुरन्त मामले की जांच को निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने इस मामले में 30 मार्च तक इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत भारतीय मानव अधिकार सेवा संगठन की टीम मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिली और उन्हें आयुष्मान कार्डधारको को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस विषय पर आयुष्मान कार्ड पोर्टल पर जितने भी जिले के अंदर अस्पताल है, उन सभी को एक दिशा निर्देश नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में भी चर्चा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष नवीन गर्ग, जिला अध्यक्ष अमित सैनी, जिला महासचिव चंदन सिदाना, जिला संगठन मंत्री राजन मखीजा, महानगर संगठन सचिव आशीष सोनी, महानगर महामंत्री अर्जुन बांगा, महानगर मंत्री साहिल गिरधर, महानगर मंत्री हर्षित मित्तल, महानगर सचिव महिला प्रकोष्ठ अर्चना गंगवार आदि रहे।

*रिपोर्ट। रमन गुप्ता*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *