उत्तराखंड, सीएम धामी से मिले अंकिता भंडारी के माता पिता

हरिद्वार,अंकिता भंडारी हत्याकांड में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी व माता सोनी देवी ने मुलाकात की। उन्होंने सीएम को बेटी की हत्या के मामले में अपनी भावनाओं से अवगत कराया। सीएम ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक कार्रवाई करेगी। सीएम ने कहा, अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है.

 

परिजनों ने सीएम से साझा की चिंताएं

भेंट के दौरान अंकिता के माता-पिता ने न्याय प्रक्रिया को लेकर अपनी अपेक्षाएं और चिंताएं साझा कीं. उन्होंने मामले में शीघ्र और निष्पक्ष न्याय की मांग करते हुए सरकार से निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस पूरे प्रकरण में उनके साथ मजबूती से खड़ी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *