CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: लोखंडे प्रशांत सीताराम नए चेयरमैन

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।लोखंडे प्रशांत सीताराम 2001 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्हें शिक्षा प्रशासन और नीति निर्माण के क्षेत्र में लंबे अनुभव के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वरुण भारद्वाज को सीबीएसई का सचिव नियुक्त किया गया है।

सीबीएसई में मचे घमासान के बाद छात्र और अभिभावक यह जानना चाहते हैं कि बोर्ड का मुखिया कौन है. ऐसे में वर्तमान राहुल सिंह के ट्रांसफर के बाद, अब प्रशांत सीताराम लोखंडे बोर्ड के सभी बड़े फैसले लेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है जबकि ओएसएम से जुडे टेंडर मामले की जांच के लिए भी एक सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जिसका जिम्मा कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन की अध्यक्ष एस. राधा चौहान को सौंपा गया है। जिन्हें एक महीने के भीतर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को रिपोर्ट देनी होगी।

मिली जानकारी अनुसार, पीएमओ ने पहले ही ओएसएम के जरिए कराए गए मूल्यांकन से जुड़ी गड़बड़ी पर एक रिपोर्ट भी मांगी थी। जो सोमवार को देर रात ही पीएमओ को दी गई थी। इस रिपोर्ट के बाद ही यह संकेत मिलने लगे थे, कि जल्द ही इनमें दोषियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *