हरिद्वार,बिहार की राजनीति में आज ऐतिहासिक दिन हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए पर्चा भर दिया है। इधर पटना में ‘नीतीश कुमार राज्यसभा के हैं’ पोस्टर लगे हैं। वहीं नीतीश के राज्यसभा जाने को लेकर पटना में जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश के राज्यसभा जाने पर कहा कि नीतीश के साथ हमारी सहानुभूति है। बीजेपी ने बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू किया है
मिली जानकारी अनुसार बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजेंद्र यादव, विजय चौधरी समेत भाजपा-जदयू के कई वरिष्ठ नेता नामांकन कार्यक्रम में शमिल हुए। कुछ देर बाद सभी नेता विधानसभा से निकल गए। वहीं गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे चुके हैं।
सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के एलान से जदयू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गुस्साए कार्यकर्ता जदयू दफ्तर पहुंच चुके हैं। जदयू नेताओं ने एमएलसी संजय गांधी की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई जदयू नेताओं पर भाजपा से मिले होने का भी आरोप लगाया। जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर ही हमलोगों ने वोट दिया है। जनता और कार्यकर्ताओं की बात नीतीश कुमार को सुननी ही पड़ेगी।
