उत्तराखंड, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री मे बर्फ की सफेद चादर

हरिद्वार,उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों (विशेषकर चमोली में स्थित श्री हेमकुंड साहिब और उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम के आसपास) में भारी बारिश के बाद ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा सुचारू है।

मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ हेली सेवाओं का फिलहाल बंद कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग से केदारनाथ की ओर यात्रियों को नहीं भेजा जा रहा है। चार धाम यात्रा को भी अस्थाई तौर पर रोका गया है।

सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल श्री हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। गुरुवार 17 सितंबर की सुबह बारिश के साथ हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी हुई और पूरे इलाके ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। इन दिनों रोजाना करीब 1800 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब पहुंचे सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *