हरिद्वार, पथरी क्षेत्र में होली के दिन दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे कई लोग घायल 

हरिद्वार, होली के दिन कई वारदात सामने आ रहे हैं वही सिडकुल थाना क्षेत्र रावली में दूध में ग्राम प्रधान के साथ मारपीट के बाद अब थाना पथरी क्षेत्र से भी एक खबर सामने आ रही है जिसमें होली के दिन दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं सूचना मिलते ही मौके पहुंचे पथरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

 

इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को होली खेलने के दौरान युवक आपस में रंग लगा रहे थे, तभी रंग लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। विवाद कुछ ही समय में गंभीर झड़प में बदल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 50 लोगों की भीड़ दूसरे पक्ष पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिलाओं की उपस्थिति भी देखी जा सकती है, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अभी तक किसी की हालत गंभीर नहीं बताई गई है। दोनों पक्षों ने पथरी पुलिस को तहरीर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पथरी पुलिस ने कहा है कि तफ्तीश के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *