देहरादून, दिव्यांशु हत्याकांड में सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम 

हरिद्वार,देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत के मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपितों पर इनाम घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने मामले में फरार चल रहे सात अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कर दिए गए हैं।

 

प्रेम नगर थानाक्षेत्र में 23 मार्च की रात 15 छात्रों के एक गुट ने मुजफ्फर नगर निवासी दिव्यांशु जाटराणा की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन शेष आरोपी बिहार और दिल्ली समेत अलग-अलग जगहों पर फरार हो गए हैं। देहरादून से कई पुलिस टीमें भी बिहार और दिल्ली में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। रविवार को पुलिस ने सात आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

 

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि ऋतिक राज, शांतनु कुमार, उज्वल सिंह, अंकुर, आदित्यराज, विनीत राज और प्रहलाद राज पर ईनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा सभी खिलाफ गैर जमानती वारंट भी है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिशें दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *