नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत के सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मोहित नवानी जी ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री के दर्जा प्राप्त माननीय श्री किशोर मकवाना जी से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान श्री नवानी ने संगठन द्वारा समाज एवं जनहित में किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों और जनसेवा गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
