कोटद्वार, बाबा विवाद को लेकर हिंदू रक्षा दल ने पुलिस की उड़ाई नींद सभी कार्यकर्ताओं से कोटद्वार पहुंचने का किया ऐलान

हरिद्वार कोटद्वार, बाबा विवाद को लेकर हिंदू रक्षा दल ने पुलिस की उड़ाई नींद सभी कार्यकर्ताओं से कोटद्वार पहुंचने का किया ऐलान इसके बाद कोटद्वार की सीओ निहारिका सेमवाल ने गुरुवार सुबह कहा कि कोटद्वार में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।

 

हरिद्वार, उत्तराखंड के कोटद्वार में बाबा नाम का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है राजनीति से लेकर हिंदू संगठन पहुंच रहे है कोटद्वार वही आज फिर हिन्दू रक्षा दल ने सभी कार्यकताओं से कोटद्वार पहुंचने के ऐलान कर दिया जिसके बाद से एक बार फिर कोटद्वार पुलिसकर्मियों की नींद उड़ा दी जिसके बाद से पुलिस अलर्ट हो गई हिंदू रक्षक दल के अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी ने कोटद्वार पहुंचकर दीपक के जिम के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

 

हिंदू रक्षक दल की धमकी के बाद कोटद्वार में बाहरी लोगों की चेकिंग तेज कर दी गई थी। उत्तराखंड की सभी सीमाओं को अलर्ट पर रखा गया। साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी सतर्क रहने के लिए कहा था।

 

जिसके बाद पिंकी चौधरी को यूपी और हरियाणा पुलिस ने गाजियाबाद में ‘हाउस अरेस्ट’ कर लिया। इसकी जानकारी खुद पिंकी चौधरी ने वीडियो जारी कर दी। इसके बाद पिंकी चौधरी ने कहा-

मुझे उत्तराखंड पुलिस के इशारे पर घर पर ही रोक दिया गया है। मैं तो यहीं पर हूं, लेकिन मेरे साथी वहां जा रहे हैं। उसका मुल्ला बनने का भूत हमारी टीम उतारेगी। उसे ठीक जरूर करेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। इसको औकात भी पता लग गई है। इसके जिम में अब कोई नहीं जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *