हरिद्वार,नगर कोतवाली क्षेत्र के एक पार्क में अकेले खेल रही सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। परिजनों की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को चंद घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सूरज पोखरियाल पुत्र विरेंद्र प्रसाद निवासी घनस्याली बीरोंखाल पौड़ी वर्तमान में भूपतवाला में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बीते शुक्रवार को एक पार्क में सात साल की बच्ची खेल रही थी। तभी सूरज वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने बच्ची का मुंह दबाया और उसे उठाकर अपने घर ले गया।
इसके बाद गुस्साए परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया.
महिला दरोगा निशा सिंह को मुकदमे की जांच सौंपी गई. सफलता हासिल करते हुए पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी को भारत माता पुरम कॉलोनी से दबोच लिया.
नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. साथ ही बिना सत्यापन के आरोपी को किराएदार रखने पर मकान मालिक पर दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. आरोपी को पुलिस टीम में नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, एसएसआई नन्द किशोर ग्वाडी, दरोगा चरण सिंह , महिला दरोगा निशा सिंह, सब दरोगा अरविन्द भट्ट, हेड कांस्टेबल प्रदीप पंवार, महिला सिपाही और अनिता थापा शामिल रहे
