हरिद्वार,उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां अब सतह पर दिखने लगीं हैं. शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोडविन होटल में प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. जिसमें सरकार और संगठन में तालमेल अपर जोर दिया गया. गृह मंत्री के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे.चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य को 1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि जब मैं सीएए लाया था तब कांग्रेस, सपा, बसपा, ममता समेत सभी ने सदन में खूब हल्ला किया लेकिन मैंने साफ कहा कि हिंदू, सिक्ख, बौद्ध, जैन शरणार्थियों का देश पर उतना ही अधिकार है, जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। राहुल बाबा को जितना विरोध करना है कर लो, हम नागरिकता देकर रहेंगे।
गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने में लगी रही, इधर धामी सरकार ने 10 हजार से ज्यादा अतिक्रमण उखाड़ फेंके। कहा, केदारनाथ धाम से लेकर कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे। राहुल बाबा को जितना विरोध करना है कर ले।
गृह मंत्री ने अपने भाषण में कांग्रेस पर सीधे तौर पर निशाना साधा। हरीश रावत स्टिंग प्रकरण, दलित छात्रवृत्ति घोटाला, कुमाऊं खाद्यान्न घोटाले का जिक्र करते हुए जनता से पूछा कि उन्हें तय करना है कि घोटालों वाली सरकार चाहिए या फिर से ऐसी सरकार जो नौ साल से बेदाग है। कहा कि जनता को तय करना है कि भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, उत्तराखंड निर्माण विरेाधी कांग्रेस की सरकार चाहिए या धर्म, संस्कार, संस्कृति को सहेजकर विकास करने वाली भाजपा सरकार
प्रोग्राम समाप्त होने के बाद गृहमंत्री अमितशाह गोडविन होटल में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसे राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है.बैठक में उत्तराखंड के शीर्ष 24 नेता शामिल रहे. जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धनसिंह रावत सहित प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे.
