हरिद्वार में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा में कांग्रेसियों में भिड़ंत

हरिद्वार। एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के विरोध में कांग्रेस द्वारा निकाले गए ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब शिवमूर्ति चौक पर पार्टी के दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले।

रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद लालढांग के कांग्रेस नेता गुरजीत लहरी और मंगलौर के कांग्रेस नेता जितेंद्र पंवार के बीच कहासुनी से शुरू हुआ। समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और पहले धक्का देने के आरोप लगाए हैं।

खास बात यह रही कि यात्रा में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। ऐसे में कार्यक्रम की शुरुआत में ही पार्टी नेताओं के समर्थकों के बीच हुए विवाद ने कांग्रेस की अंदरूनी खींच-तान को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी।

कांग्रेस का यह मार्च शिवमूर्ति चौक से शुरू होकर शहीद पार्क होते हुए सुभाष घाट/कोतवाली क्षेत्र तक पहुंचा। पार्टी ने इसे एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों के विरोध में आयोजित किया थाकांग्रेस नेता गुरजीत लहरी ने आरोप लगाया कि, ‘जितेंद्र पंवार और उनके समर्थक उनके साथ अभद्रता कर रहे थे’. उन्होंने कहा कि, पूरे मामले की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी जाएगी और उनके सामने मामले को रखा जाएगा. वहीं कांग्रेस नेता जितेंद्र पंवार ने मारपीट की घटना से इनकार कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *