हरिद्वार जिले में लगातार बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 10 जुलाई, शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

