हरिद्वार, कनखल क्षेत्र के गणपति धाम में मुस्लिम लड़के को स्थानीय लोगो ने हिंदू लड़की के साथ घर में पकड़ा

हरिद्वार, थाना कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर में स्थित गणपति धाम फेस 3 में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक मुस्लिम युवक को अकेली लड़की के साथ उसके घर में स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया युवक लम्बे समय से उसके यहां आता जाता था वही यह पूरा मामला लव जिहाद का बताया जा रहा है है इस दौरान काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और मुस्लिम युवक को पकड़ लिया

युवक की पहचान शादाब खान, निवासी करनाल (हरियाणा) के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह मुस्लिम समुदाय से है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक लंबे समय से युवती के घर आता-जाता था।

सूचना मिलने पर जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गए। युवती से भी पुलिस पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस मामले को “लव जिहाद” से जोड़कर आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में “लव जिहाद” या किसी अन्य अपराध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *