हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में चोरी की वारदातों से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। कनखल क्षेत्र के जमालपुरकला में हीरा हार्डवेयर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान से करीब 3 लाख 50 हजार रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है। वही चोर एक लैपटॉप मोबाइल फोन LCD जाते जाते सीसी टीवी की डीवी आर भी साथ ले गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो वहां सामान बिखरा हुआ मिला। दुकान के अंदर जाकर देखा तो चोर ऊपर छत के रस्ते अंदर आए और अंदर रखे सामान के साथ गल्ले को भी खंगाला गया था। चोरी की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर घटना से अवगत कराया।
शिकायत में दुकान से नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी होने की बात कही गई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने तथा चोरी हुए सामान और नकदी की बरामदगी की मांग की है।
इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है। व्यापारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी की वारदात का खुलासा कब तक कर पाती है और पीड़ित व्यापारी को कब तक न्याय मिल पाता है।

