हरिद्वार, उत्तराखंड में सबसे ज्यादा घोटाले पाए जाते वही पेपर लीक मामले भी उत्तराखंड में होते है वही एक बार फिर से एक घोटाला सामने आया है जी हा हम बात कर रहे होमगार्ड के वर्दी घोटाले की जिसमें सीएम धामी ने जांच के आदेश जारी कर दिए है
उत्तराखंड होमगार्ड विभाग में वर्दी, लाठी और जूतों की खरीद में हुए घपले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जांच के निर्देश दे दिए। उन्होंने गृह सचिव शैलेश बगौली को मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है
डीजी होमगार्ड पीवीके प्रसाद ने इस घपले की विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। टेंडर में अनियमितता पाते हुए प्रसाद ने डीसीजी अमिताभ श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, उन्हें सेवा से बर्खास्त करने और दो करोड़ रुपये की रिकवरी करने की संस्तुति की डीजी स्तर के अधिकारी की जांच होने की वजह से मंगलवार को दिन भर सचिवालय, पुलिस मुख्यालय और होमगार्ड में यह खबर चर्चा में रही।
विभागीय जांच में सामने आया है कि डीसीजी अमिताभ श्रीवास्तव ने ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर बाजार भाव से तीन गुना दामों पर सामान की खरीद की। इस घोटाले के सामने आने के बाद कमांडेंट जनरल ने विभाग में वर्दी की खरीद पर रोक लगा दी है। अधिकारियों और ठेकेदार के गठजोड़ ने एक करोड़ के सामान का बिल तीन करोड़ रुपये बनाया।
इसमें 2024-25 के रेट पर ही टेंडर जारी किया गया था। 130 रुपये का डंडे की कीमत 375, 500 रुपये जूते की कीमत 1500 रुपये, 1200 रुपये की पैंट-शर्ट 3000 रुपये और 500 रुपये की जैकेट 1580 रुपये में खरीदी गई। डीजी ने जब बाजार भाव और टेंडर के रेट में जमीन-आसमान का अंतर देखा तो उनका माथा ठनका। उन्होंने तुरंत जांच टीम गठित की। टीम ने जब बाजार से कोटेशन लिए तो पता चला कि विभाग में हर सामान करीब तीन गुना दाम पर खरीदा जा रहा था।
