हरिद्वार,स्कूल बस ने कई वाहन को मारी टक्कर

हरिद्वार,हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा चौक के पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। इस बेकाबू बस ने एक ऑटो और चार से पांच खड़ी कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो चालक (त्रिलोक सिंह गुसाईं) का एक हाथ कटकर अलग हो गया, जिन्हें गंभीर हालत में जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में एक कुत्ते की भी मौत हो गई. यह हादसा एक निजी अस्पताल के बाहर हुआ, जहां बस ने अस्पताल के बाहर खड़ी कारों को टक्कर मारी. गनीमत रही कि उस समय अस्पताल के बाहर मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ नहीं थी.

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।पुलिस ने मौके से बस चालक विपिन कुमार सैनी निवासी सहारनपुर, हाल निवासी सीतापुर ज्वालापुर को हिरासत में ले लिया है और बस को भी कब्जे में ले लिया है.

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *