पंजाब,शाहकोट पुलिस को बड़ी कामयाबी – 6 चोर काबू, 14 बाइक बरामद

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 14 चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। 01 मई को आजाद नगर शाहकोट के अमरीत सिंह की बाइक PB-67-B-5358 धन्नू हॉस्पिटल के बाहर से चोरी हुई थी। शिकायत पर SSP हरविंदर सिंह विरक के निर्देश में टीम ने कार्रवाई की।

 

पकड़े गए आरोपी सन्नी, गोबिंदा, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसवीर सिंह आदि धरमकोट और शाहकोट के रहने वाले हैं। ये गिरोह जालंधर-मोगा में वारदात करता था। मुख्य आरोपी हरप्रीत पर पहले भी नकोदर और होशियारपुर में केस दर्ज हैं।

 

आरोपियों पर BNS 305, 317(2) के तहत केस दर्ज कर रिमांड पर लिया गया है।…..buro chief Punjab Paramjit Kaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *