जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 16 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई

ब्यूरो चीफ परमजीत कौर पंजाब जालंधर, 30 मई 2026:* जालंधर ग्रामीण पुलिस की तरफ से आज सेवा से रिटायर हुए 16 पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस लाइन में विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर SSP हरविंदर सिंह विरक, SP मनजीत कौर (PBI), SP मुकेश कुमार (स्थानीय) और SP विनीत अहलावत (तफतीश) विशेष रूप से मौजूद रहे।

समारोह में रिटायर हुए सभी पुलिसकर्मियों को विभाग के प्रति उनकी लंबी, निष्ठावान और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए सभी को स्वस्थ, खुशहाल और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

 

SSP हरविंदर सिंह विरक ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने अपना पूरा करियर लोक सेवा और कानून व्यवस्था को समर्पित किया है, उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण भविष्य की पुलिस पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

 

सम्मान के प्रतीक के रूप में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यादगारी चिन्ह भी भेंट किए गए।…..buro chief Punjab paramjeet kaur…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *