उत्तराखंड: बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

उत्तराखंड,उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में आज यानी 16 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का आखिरी दिन है। रात 9 बजकर 37 मिनट पर भगवान बदरीविशाल के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए इसके साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा का समापन हो गया कपाट बंद होने के मौके पर हजारों श्रद्धालु धाम पहुंचे।सर्दियों के दौरान भगवान बदरीविशाल की उत्सव डोली और पूजा-अर्चना उनके शीतकालीन गद्दीस्थल पांडुकेश्वर (योग ध्यान बद्री) व जोशीमठ (नृसिंह मंदिर) में संपन्न होती है।

 

यात्रा के समापन से पहले मंदिर में सोमवार को माता लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग का आयोजन किया गया. बदरीनाथ के मुख्य पुजारी (रावल) अमरनाथ नंबूदरी ने पारंपरिक अनुष्ठान के तहत माता लक्ष्मी को शीतकालीन प्रवास के लिए बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने का विशेष आमंत्रण दिया. बदरीनाथ में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है कि कपाट बंद होने के बाद माता लक्ष्मी गर्भगृह में विराजमान रहती हैं और अगली गर्मियों में कपाट खुलने तक यही पूजा-अर्चना होती है.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *