हरिद्वार आज सुबह के समय थाना मंगलौर के क्षेत्र स्टील फैक्ट्री के पास एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई वही कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकाला और दोनों मृतकों के शव को 108 की मदद से अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया
मिली जानकारी अनुसार मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। रूबी पत्नी सचिन धीमान निवासी गणेशपुर रुड़की ने एक मृतक की पहचान अपने पति सचिन धीमान (38 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र धीमान के रूप में की। वहीं विकास त्यागी पुत्र ब्रजभूषण त्यागी निवासी गली नंबर 10, राजेंद्र नगर रुड़की ने दूसरे मृतक की पहचान अपने भाई अमन त्यागी (35 वर्ष) के रूप में की।
