उत्तराखंड,हरीश रावत से ED ने की कई घंटे पूछताछ

उत्तराखंड में साल 2016 के UKSSSC भर्ती घोटाले को लेकर आज 26 सितंबर 2026 को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत से पूछताछ की. ईडी ने करीब 6 घंटे हरीश रावत के सवाल-जवाब किए. 6 घंटे की पूछताछ के बाद जब हरीश रावत ईडी के दफ्तर से बाहर आए तो उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

ईडी ने दो दिन पहले ही हरीश रावत को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, जिसे बाद हरीश रावत आज ईडी के सामने पेश हुए. इस दौरान ईडी के दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की. वहीं हरीश रावत के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी ईडी के दफ्तर के बाहर पहुंचे । कुछ दिन पहले OSD रहे चंदन सिंह जीना के घर छापा। ED की छापेमारी में 32 लाख कैश बरामदगी की जानकारी। सोने के सिक्के और लग्जरी घड़ियां मिलने की भी जानकारी। 6 घंटे की पूछताछ के बाद ED कार्यालय से बाहर निकले। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और समर्थक मौजूद। ED-CBI के दबाव को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। डटकर लड़ाई लड़ी जाएगी-हरीश रावत। भर्ती मामले में CM रहते जांच करा चुके हैं-हरीश रावत

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *