उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे की सड़क हदसे में दर्दनाक मौत हो गई आबान अहमद जब झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था, तभी उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई और इस हादसे में उसकी मौत हो गई. यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ है. अबान के दोस्त की भी इस हादसे में जान गई है. अतीक अहमद और उसके भाई की पुलिस हिरासत में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड उसके तीसरे बेटे असद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था. अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन अब भी फरार है. अब अतीक की फैमिली में कौन-कौन बचा है
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद एवं सोनू खान के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी (प्रयागराज), मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती घायल हो गए। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच। पुलिस ने घायलों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया।
