उत्तराखंड,21 फरवरी से 20 मार्च तक होगी 10वी 12वी की परीक्षा

हरिद्वार,उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी। इस बार हाईस्कूल के 112679 और इंटरमीडिएट के 103442 परीक्षार्थी विभिन्न जिलों में बने 1261 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेंगी। इस संबंध में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा के लिए 50 एकल और 1211 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 24 नए केंद्र शामिल हैं जबकि 156 केंद्र संवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील हैं। हाईस्कूल में 29 और इंटरमीडिएट में 45 प्रश्न पत्रों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों की ओर से लिखित उत्तर पुस्तिकाओं को उप संकलन केंद्रों पर जमा किया जाएगा।

इस साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदेश भर में दो लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के शामिल होने की उम्मीद है. इतनी बड़ी संख्या में होने वाली परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग और बोर्ड प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गया है. परीक्षा केंद्रों की पहचान, व्यवस्थाओं की समीक्षा और जरूरी संसाधनों पर राज्य में लगातार काम किया जा रहा है.

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि परीक्षाओं को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे. सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी परीक्षार्थियों को समान और निष्पक्ष अवसर मिल सके.

 

बेहद अहम पड़ाव है बोर्ड एग्जाम्स

उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं छात्रों के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. हाई स्कूल के बाद छात्र आगे की पढ़ाई के लिए सब्जेक्ट्स का सिलेक्शन करते हैं. जबकि इंटरमीडिएट के रिजल्ट उच्च शिक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का रास्ता खोलते हैं. इसी वजह से बोर्ड और प्रशासन इन परीक्षाओं को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *