उत्तराखंड, दो दिन के दौरे पर ग्रह मंत्री अमित शाह

  • हरिद्वार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। वे गायत्री परिवार द्वारा आयोजित माता भगवती देवी शर्मा की शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी किसी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह 21 जनवरी को अपराह्न तीन बजे हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश पहुंचेंगे। ऋषिकेश स्थित गीता भवन के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे शाम पांच बजे हरिद्वार के लिए रवाना होंगे और पतंजलि योगपीठ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। उनका रात्रि विश्राम हरिद्वार में ही प्रस्तावित है।

शांतिकुंज की ओर से बैरागीद्वीप में चल रहे शताब्दी समारोह में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। प्रथम सत्र में योग गुरु स्वामी रामदेव और आध्यात्मिक प्रवक्ता बाबा बालक नाथ ज्योति कलश यात्रा की शुरुआत कराएंगे

दूसरे सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन होगा। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और स्वामी परमात्मानंद मंच पर मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों का एक दस्ता सोमवार को आयोजन स्थल पर पहुंचा।स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ एजेंसियों ने आयोजन की पूरी रूपरेखा के बारे में जानकारी ली। गृहमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में भी सचिवालय में बैठक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *