उत्तराखंड, पहाड़ से लेकर मैदान तक योगमय हुई देवनगरी 

हरिद्वार,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में योगाभ्यास किया. उत्तराखंड के सभी जिलों में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए. जहां पहाड़ों से लेकर मैदानों तक लोगों ने योग दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया.

 

धर्मनगरी हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में योग उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के लोकगीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गईं।योग दिवस पर जहां देश-दुनिया से योग की भव्य तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं आस्था के केंद्र देवप्रयाग संगम तट से एक बेहद निराशाजनक तस्वीर देखने को मिली। हर साल योग दिवस के नाम पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले नेता, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी इस बार संगम घाट से पूरी तरह नदारद रहे। इस बार यहां योग दिवस की औपचारिकता सिर्फ राष्ट्रीय कैडेट कोर के नौ कैडेटों और उनके एक शिक्षक के भरोसे पूरी होती दिखाई दी।

 

सेना के जवानों ने भी योग दिवस पर योग किया. इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस की 47वीं बटालियन ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे सेना के जवानों ने योग किया. यहां का तापमान माइनस डिग्री तक में जाता है. सुबह के वक्त यहां 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *