हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र संख्या-35 से विधायक पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे शिव चौहान ने आज देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान शिव चौहान ने भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री फणींद्रनाथ जी, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत जी तथा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्री विशाल गुप्ता जी से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान शिव चौहान ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इसके साथ ही हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक हालात, संगठन की गतिविधियों और आगामी चुनावों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
गौरतलब है कि शिव चौहान हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक चुनाव लड़ने की दावेदारी को लेकर सक्रिय हैं। क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों के बीच उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन हरिद्वार ग्रामीण सीट पर किस प्रकार की रणनीति तैयार करता है और दावेदारों के बीच किसे प्राथमिकता मिलती है।
