- (ब्यूरो चीफ रजनीश दीक्षित)उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूड़ी का आज देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया सेना से राजनीति में आए जनरल खंडूड़ी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में दो बार (2007-2009 और 2011-2012) प्रदेश की कमान संभाली। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहद कड़े कदम उठाए और राज्य में एक पारदर्शी और अनुशासित प्रशासन की नींव रखी।
भुवन चंद्र खंडूड़ी सेना से राजनीति में आए और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में दो बार यानी 2007- 2009 और 2011- 2012 प्रदेश की कमान संभाली. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहद कड़े कदम उठाए और राज्य में एक पारदर्शी और अनुशासित प्रशासन की नींव रखी.मेजर जनरल (रिटायर्ड)भुवन चंद्र खंडूड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से 16वीं लोकसभा के सदस्य भी रहे थे. उन्होंने सेना से रिटायर होने के बाद राजनीति में कदम रखा था. उनकी बेटी ऋतु भूषण खंडूरी वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष है.
