जालंधर ग्रामीण में नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। SSP हरविंदर सिंह विरक ने सभी गजटेड अधिकारियों, SHO और चौकी इंचार्जों के साथ बैठक कर चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के निर्देश दिए।
सुरक्षा के लिए जिले में 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। गुरुद्वारों, डेरों और धार्मिक स्थलों को संवेदनशील मानकर वहां अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। पूरे जिले में फ्लैग मार्च, नाकाबंदी और एंटी-सैबोटाज चेकिंग लगातार जारी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ERV टीमें भी 24 घंटे एक्टिव हैं।
SSP विरक ने जनता से अपील की है कि बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 हेल्पलाइन पर दें।……buro chief Punjab paramjeet kaur
