उत्तराखंड, स्लीपर बस में लगी आग मची चीख पुकार 32 यात्री थे सवार

हरिद्वार,देहरादून से जयपुर जा रही एक स्लीपर कोच बस में हरिद्वार- रुड़की हाईवे पर क्रिस्टल वर्ल्ड के पास अचानक भीषण आग लग गई। चलती बस से आग की ऊंची लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ओर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

बुधवार तड़के महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो देहरादून से ऋषिकेश होते हुए दिल्ली-जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बहादराबाद क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे और शांतारशाह पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर पहले बस में अचानक आग लग गई। आग को देख बस में बैठे यात्रियों में चिक पुकार मच गई बस में 32 यात्री सवार थे बस चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को एक सुरक्षित स्थान पर बस रोककर उतारा गया  पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

 

घटना के बाद सभी यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। आधी रात हाईवे पर बस में लगी आग के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *