भारी बारिश और भूस्खलन के चलते उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अगले दो दिनों के लिए स्थगित

(ब्यूरो चीफ रजनीश दीक्षित उत्तराखंड)उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी है जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्र में यात्रा करना बहुत कठिन है वही भारी बारिश और भूस्खलन के चलते उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अगले दो दिनों के लिए स्थगित कर दी है गढ़वाल मंडल आयुक्त ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर आज और कल के लिए यात्रा पर रोक लगाई, यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर लगातार भारी वर्षा और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुआ है,सभी यात्री अपनी सुरक्षा के लिए सरकारी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *