शिवा चौहान के जनसंपर्क से भाजपा के बड़े नेताओं की बढ़ी चिंता, ग्रामीण में नया समीकरण

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शिवा चौहान की बढ़ती सक्रियता और जनसंपर्क ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे शिवा चौहान को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा के कई बड़े नेताओं की चिंता बढ़ने लगी है।

 

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में शिवा ने दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया है। इसमें उन्हें मुस्लिम, सैनी, कश्यप और चौहान समेत सभी वर्गों के ग्रामीणों का समर्थन मिल रहा है। दो वार्ड में उनकी स्थिति पहले से ही मजबूत मानी जा रही है।

 

स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुसार शिवा की सीधी और जमीन से जुड़ी राजनीति लोगों को पसंद आ रही है। युवा और ग्रामीण मतदाताओं में उनकी पकड़ तेजी से बढ़ी है।

 

इसी कारण भाजपा के बड़े नेताओं में अंदरखाने मंथन शुरू हो गया है। पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि अगर शिवा का जनाधार इसी तरह बढ़ता रहा तो ग्रामीण की पारंपरिक राजनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है।

 

फिलहाल भाजपा संगठन की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन अंदरूनी तौर पर रणनीति पर चर्चा तेज है।

 

अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में भाजपा इस नए समीकरण का जवाब कैसे देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *