हरिद्वार,शहर में एनकाउंटर, चेन स्नेचर को लगी गोली,

हरिद्वार,मुठभेड़ में गोली लगने पर दिल्ली का चेन स्नेचर गिरफ्तार, साथी फरार। उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला से चेन लूट की घटना हुई थी। दो दिन पहले भी एक महिला से चेन छीन कर दो बदमाश फरार हो गए थे।इसके अलावा हाल ही में कनखल क्षेत्र में भी एक घटना हुई थी। धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान हिल बाईपास मार्ग पर बाइक सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। घेराबंदी होने पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नगर कोतवाल की टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद बदमाश घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

रोते हुए बोला- माफ कर दो साहब, गलती हो गई मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल बदमाश पुलिस के सामने रोता नजर आया। बताया जा रहा है कि उसने पुलिसकर्मियों से “माफ कर दो साहब, गलती हो गई” कहते हुए रहम की गुहार लगाई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *