अंकिता भंडारी हत्याकांड के दावों से जुड़ी आडियो क्लिप मामले में आखिरकार शुक्रवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर का मोबाइल फोन कोर्ट में जमा करा दिया।न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम रोहित जोशी के न्यायालय में मोबाइल को सील कर दिया गया और उर्मिला सनावर की आवाज के सैंपल भी न्यायालय में लिए गए। वहीं, पूर्व विधायक सुरेश राठौर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह वही मोबाइल है, जिसमें अंकिता हत्याकांड से जुड़े अहम साक्ष्य और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं. ऑडियो सामने होने के बाद बहादराबाद और झबरेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. एसआईटी की ओर से उर्मिला सनावर से पूछताछ भी की जा चुकी है.
आज यानी 16 दिसंबर को उर्मिला अपना मोबाइल जमा कराने रोशनाबाद कोर्ट आई थीं. हालांकि, इस मामले में बीजेपी से निष्कासित ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को भी कोर्ट में पेश होना था, लेकिन बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य खराब होने के चलते वो कोर्ट नहीं पहुंच सके.
स्वामी दर्शन भारती के साथ कोर्ट पहुंची उर्मिला:आज रोशनाबाद कोर्ट में उर्मिला सनावर के साथ स्वामी दर्शन भारती भी पहुंचे. कोर्ट में पेश होने से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी. दोनों मुकदमों की जांच कर रहे इंस्पेक्टर आरके सकलानी समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे.
था.
