राजस्थान, ब्यूरो चीफ विनोद चतुर्वेदी)श्री मौरवी नंदन श्याम सेवा समिति के सदस्यों ने आज संस्था के संस्थापक डॉक्टर विनोद पचौरी जी एवं श्रीमती मिथलेश जी को उनकी 33 वीं शादी की सालगिरह के कार्यक्रम का आयोजन श्री अनिल खंडेलवाल जी के प्रतिष्ठान एल जी शो रूम पर किया गया जिसमें डॉक्टर साहब को ओमप्रकाश शर्मा जी और नगेन्द्र शर्मा जी ने साफा पहनाकर उनको बधाई दी बड़े भाई अनिल खंडेलवाल जी और आनंद भाई जी ने डॉक्टर साहब को श्रीनाथ जी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया सचिन शर्मा जी ने शाल उढ़ाकर सम्मान किया उसके बाद में आशीष त्रिपाठी जी ने तस्वीर भेंट की ।
इसके उपरांत श्री मौरवी नंदन श्याम सेवा समिति का विस्तार किया गया इसमें संस्था के संस्थापक श्री डॉ विनोद पचौरी जी ने बताया कि तुरंत प्रभाव से कार्यकारिणी की जिम्मेदारी निम्न व्यक्तियों को दी जाती है । श्री अनिल खंडेलवाल जी अध्यक्ष श्री कौशल किशोर जी उपाध्यक्ष श्री आशीष त्रिपाठी जी उपाध्यक्ष विनोद कुमार चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष श्री नगेंद्र शर्मा सचिव ब्रजमोहन शर्मा पीटीआई जी महामंत्री श्री ओम प्रकाश जी खेड़ा मंत्री श्री आनंद जी एवं श्री देवी चरण जी संयोजक श्री सचिन शर्मा, श्री दिनेश शर्मा, श्री बलवंत जी, श्री खुशवंत सिंह जी कॉर्डिनेटर इसके बाद में विनोद कुमार चतुर्वेदी ने संस्था के मुख्य कार्य क्या होंगे इस पर प्रकाश डाला इसमें जो भी गरीब बच्चे हैं जो किन्हीं कारणों से पढ़ाई से वंचित रह रहे हैं उनकी सहायता एवं सहयोग करना और जिन बहनों के भाई नहीं है उनके यहां पर शादी में भात की व्यवस्था और जो गरीब तबके की बच्चियों हैं उनकी शादी में सहायता, असहाय पशु पक्षियों को उचित इलाज एवं उचित स्थान पर पहुंचाने की मदद और साथ ही जो लावारिस व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो जाती है उन व्यक्तियो के अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी प्रमुख रूप से होंगी ।इस मौके पर कार्यकारिणी के समस्त सदस्य उपस्थित रहे ।
राजस्थान ,मौरवी नंदन श्याम सेवा समिति के सदस्यों ने आज संस्था के संस्थापक डॉक्टर विनोद पचौरी जी एवं श्रीमती मिथलेश जी की 33 वीं शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई
