Haridwar,कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार का प्रभारी बनाया गया विधायक मदन कौशिक को पौड़ी जिले का प्रभारी बनाया

हरिद्वार,उत्तराखंड में धामी कैबिनेट विस्तार के बाद संगठनात्मक नियुक्तियों में बदलाव किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि हरिद्वार से विधायक व नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को पौड़ी जिले का प्रभार सौंपा गया है।

 

प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी व रुद्रप्रयाग, डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, खजान दास को नैनीताल, भरत चौधरी को चमोली व चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंह नगर और राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।पहले छह कैबिनेट मंत्री थे, जिन कारण एक मंत्री पर दो-दो जिलों का प्रभार था। कैबिनेट विस्तार के बाद पांच नए मंत्री बन गए हैं, जिससे मंत्रियों पर जिला प्रभारी का कामकाज हल्का हो गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए ये मंत्री अब जिलों में जनता, कार्यकर्ताओं, योजनाओं के निरीक्षण को ज्यादा समय दे सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *