हरिद्वार,झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले युवक और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि युवती घायल हो गई थी। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गांव में एहतियातन बल तैनात कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह झबरेड़ी कलां गांव में अमन उर्फ भरोसी सिंह (20) ने अपनी बहन रूपा (22) और पड़ोसी सूरज उर्फ मुन्ना (24) को गोली मार दी। दोनों के सीने में गोली लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए झबरेड़ा स्थित एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही वारदात के सभी कारणों की जांच कर रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अभय कुमार सिंह, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, एसएचओ मंगलौर भगवान मेहर, एसएसआई दीप कुमार तथा झबरेड़ा थाना प्रभारी विजय सिंह समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
