चिलकाना पठेड। नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में युवा भाजपा नेता विनय कश्यप के सभासद बनने से कस्बेवासियों व क्षेत्रवासियो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुमन सैनी, डॉ.हुकुम सिंह सैनी व विनय कश्यप को सभासद बनाया गया है। वहीं युवा भाजपा नेता व नामित सभासद विनय कश्यप ने विधायक मुकेश चौधरी , वरिष्ठ भाजपा नेता जायर हुसैन चांद, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा व डॉ. विमल शर्मा व भारतीय जनता पार्टी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। वह हमेशा उस पर ईमानदारी से कार्य करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
*रिपोर्ट। रमन गुप्ता*
