हरिद्वार, माता पिता अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या कुछ नहीं करते है हर माता पिता सोचते है कि हमारे बच्चे स्कूल से घर सुरक्षित पहुंचे लेकिन आज देहरादून क्षेत्र के डोईवाला में घर से स्कूल गए थे लेकिन जब दोपहर को स्कूल की छुट्टी हुई तो वह घर नहीं पहुंचे यह देख माता पिता के होश उड़ गए वही इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने स्कूल संचालक से पूछताछ की तो पता चला कि बच्चे स्कूल बस में नहीं बैठे
प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पुलिस बच्चों की तलाश में टीम बनाकर काम कर रही है सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है पूरी सक्रियता के साथ पुलिस टीम बच्चों को खोजने में लगी है।
