देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला इलाके में बुधवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। साईं मंदिर के पास एक अनियंत्रित ट्रक आई-20 कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के नीचे कार पूरी तरह दब गई, जिसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, कार में सवार 11 साल के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक सड़क हादसा चार नवंबर को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे हुआ. मोहब्बेवाला चौक पर आई-20 कार और एक कंटेनर ट्रक की आपस भिड़ंत हो गई थी. देहरादून सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि आज 3.30 बजे के करीब कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि मोहब्बेवाला के पास सड़क हादसा हो गया. इसके बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कंटेनर प्लास्टिक के दाने के कट्टों से भरा हुआ था.38 साल के मिश्रेष कपूर अपनी 35 साल की पत्नी निशा आनंद कपूर और 63 साल की मां किरण कपूर व 6 साल के बेटे के साथ सहारनपुर गए थे. वहीं से लौटते समय उनकी कार देहरादून के मोहब्बेवाला दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में मिश्रेष कपूर, उनकी पत्नी निशा आनंद और मां किरण के अलावा ड्राइवर नीरज की भी मौत हो गई. मिश्रेष के 6 साल का बच्चा घायल बताया जा रहा है, जिसको के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर और कार को साइड कराया और ट्रैफिक को सुचारू करवाया.
