देवबंद,बिजली चोरी का खौफ दिखाकर संविदा कर्मी पर 20 हजार रुपये हड़पने का आरोप

देवबंद। (ब्यूरो चीफ खिलेंद्र गांधी)बिजली चोरी का आरोप लगाकर धमकाने और 20 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण ने संविदाकर्मी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

बन्हेड़ा खास गांव निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि संबंधित बिजलीघर पर तैनात एक संविदाकर्मी चार-पांच लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। आरोप है कि संविदा कर्मी ने उस पर बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए 50 हजार रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। राजकुमार के मुताबिक डर के चलते उसने 20 हजार रुपये दे दिए, जबकि उसके घर में बिजली का वैध कनेक्शन है और वह चोरी से बिजली नहीं चला रहा था। आरोप है कि आरोपी के संविदाकर्मी होने का पता चलने पर उसने रकम वापस मांगी तो उसके साथ गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एक्सईएन का कार्यभार देख रहे गजेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *