हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान डायवर्जन पॉइंट पर कार रोकने को लेकर हुआ विवाद महिला ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई (ASI) को मारा थप्पड़

हरिद्वार, आज हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के दिन भारी भीड़ थी जिसके लिए पुलिस लगातार अपनी ड्यूटी कर रही थी वही हर साल भीड़ को देखते हुये रूट डायवर्ट किया जाता है लेकिन आज सिंह द्वार से बैरागी कैंप की ओर जाने से रोकने पर एक एएसआई को कार को रोकना भारी पड़ गया काफी देर तक कार चालक महिला और एएसआई मे बहस होती रही जिसके बाद महिला ने एएसआई को थप्पड़ मार दिया वही महिला के साथ वाला यक्ति अपने आप को मेजर बता रहा है

एएसआई नवनीत त्यागी की ओर से कनखल कोतवाली में लिखित शिकायत दी है. शिकायत के मुताबिक, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए उनकी ड्यूटी सिंहद्वार पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई थी. सुबह करीब दस बजे दिल्ली की ओर से हरियाणा नंबर की एक कार सिंहद्वार पहुंची. कार चालक बैरागी कैंप की ओर जाने का प्रयास कर रहा था. इसके बाद महिला भड़क गई और उसने एएसआई को थप्पड़ जड़ दिया सूचना मिलते ही कनखल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनकी कार को भी सीज कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *