उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ उत्तराखंड सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दर एक जुलाई, 2026 से लागू होगी। राज्य के कर्मचारियों के लिए दीवाली पर यह अच्छी खबर है।यानी कर्मचारियों को जुलाई से बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा
केंद्र सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का DA भी 3 फीसदी बढ़ाकर 63 फीसदी किया था। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी है। अब उत्तराखंड सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का फैसला किया है। इससे राज्य के कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक राहत मिलेगी।
इस फैसले का निर्णय का लाभ राज्य सरकार के कार्मिकों के साथ ही स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और यूजीसी वेतनमान में कार्यरत पात्र कार्मिकों को भी मिलेगा।
पात्र कर्मचारियों को एक जुलाई, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक की अवधि के डीए के अंतर का भुगतान एरियर के रूप में नकद किया जाएगा। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने भी सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन पा रहे कर्मियों के डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि की है। 28 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडसल के इस फैसले से करीब 1.17 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए इसे ‘दिवाली का तोहफा’ बताया था
