हरिद्वार, कुछ दिनों से लगातार हो रही गर्मी को देखते हुए सभी लोगों ने अपने गर्म कपड़े बैग में रखने शुरू कर दिए थे वही आज मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश और बर्फ हुई हरिद्वार में भी बारिश के साथ ओले पड़े जिसके बाद से सर्दी ने फिर दस्तक दी मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।केदारनाथ धाम में देर रात्रि से चारों तरफ पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हो रही है। ज्योर्तिमठ क्षेत्र में भी मौसम बदला हुआ है। ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। आसमान बादलों से ढक गया और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने लगी। रूपकुंड, नंदा घुघुटी और त्रिशूल में लगातार बर्फबारी जारी है।
हरिद्वार,बदला मौसम; मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश, केदारनाथ धाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कड़ाके की ठंड
