ब्यूरो चीफ विनोद चतुर्वेदी)भरतपुर 22 जनवरी को मालेगांव ब्लास्ट में निर्दोष होते हुए भी कड़ी सजा भुगतने वाले उत्तिष्ठ भारत के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सुधाकर पूरी जी महाराज जी जो कि अहमदाबाद स्थित पंचमुखी बालाजी महाराज आश्रम से चलकर भरतपुर होते हुए प्रयागराज की यात्रा कर रहे है इस यात्रा के दौरान उनके भरतपुर पहुंचने पर हीरादास बस स्टैंड स्थित डॉक्टर विनोद पचौरी जी के हॉस्पिटल पर उनका फूल माला अंगवस्त्र और शाल भेंट करके उनका स्वागत सम्मान किया गया । इस मौके पर उन्होंने जेल में बिताए दिनों की याद दिलाते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल पुरोहित और स्वयं पर होने वाले अत्याचार के बारे में बताया कि उनको मालेगांव ब्लास्ट में कैसे फंसाया और कितना परेशान किया गया और उन लोगों को किन किन यातनाओं का सामना करना पड़ा और उन्होंने बताया कि आज कुछ नेताओं के चक्कर में हम समाज में जात पात और छुआछूत के नाम पर हम एक दूसरे से लड़ रहे है तो वो दिन दूर नहीं जब हमारे देश में बाहरी लोगों का आधिपत्य हो जायेगा इसलिए समय से पहले हम सबको इस बुराई को दूर करना है और सभी को एक जुट भी करना है ताकि देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखा जा सके । इस मौके पर एल जी कंपनी से अनिल खंडेलवाल उर्फ अन्नू जी, डॉक्टर विनोद पचौरी जी कौशल किशोर जी सचिन शर्मा जी, तरुण कटारा, विनोद कुमार चतुर्वेदी जी उपस्थित रहे ।
महामंडलेश्वर सुधाकर पूरी जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत ।
