देहरादून,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। शाह उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में परेड ग्राउंड पहुंचे। उनके पहुंचते ही परेड ग्राउंड मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। इस दौरान राज्य की विकास यात्रा पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को उत्तराखंड की टोपी और गंगाजली की प्रदान और समुद्र मंथन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। गृह मंत्री ने 1474 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
शाह ने कहा कि उत्तराखंड कई प्रकार की आपदाओं से जूझता है। लेकिन उत्तराखंड का जवान चाहे वह किसी भी रूप में हो जंगल की आग से लेकर जल प्रलय तक का सामना उत्तराखंड पुलिस ने किया है। पहाड़ पर आपदा के समय या तो आईटीबीपी का जवान होता है या उत्तराखंड पुलिस का। उत्तराखंड पुलिस ने नई न्याय संहिता को शामिल करने में उत्तराखंड पुलिस ने देश में सबसे ज्यादा परिश्रम किया है। सीसीटीएनएस को देश में सबसे ज्यादा उत्तराखंड का प्रतिशत है। कोर्ट पुलिस जेल और अस्पताल सभी को जोड़ा गया है
राष्ट्रपति निशान मिलने पर उत्तराखंड पुलिस को भारत सरकार की ओर से बधाई। सभी को धनतेरस की बधाई देता हूं। हमारी देवभूमि प्राकृतिक सुंदरता से रची बसी है। दुनियाभर के पर्यटकों के लिए सुंदर वातावरण और मां गंगा जमुना का उद्गम स्थल पूरी दुनिया को आकर्षित करते हैं। लाखों यात्रियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड पुलिस के कंधों पर है। मैं उस प्रदेश से आता हूं जहां से सबसे ज्यादा यात्री उत्तराखंड आते हैं। लेकिन मैंने किसी भी यात्री से उत्तराखंड पुलिस की बुराई नहीं सुनी। राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने के पीछे पुलिस के 206 जवानों का बलिदान अहम हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद करने का है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग वर्षों तक अलग राज्य के लिए संघर्ष करते रहे। इस दौरान कांग्रेस और सपा के इंडी अलायंस ने प्रदेश के युवाओं पर अत्याचार किए और उन्हें मौत के घाट उतारा। रामपुर तिराहा सहित राज्य आंदोलन के दौरान हुए संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने सभी आंदोलनकारियों को नमन किया
परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में दो लोगों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 15 लोगों को उत्तराखंड गौरव अवार्ड और छह बच्चों को बाल वीरता पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।
