ऋषिकेश, आईडीपीएल पहुंचे सीएम धामी 2035 तक उत्तराखंड को बनाएंगे विकसित राज्य

हरिद्वार,पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में आज अपने 5 साल पूरे कर लिए हैं. इसका जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ की थीम पर 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत आज 4 जुलाई को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान से है. इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होगा, जिसमें राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे. सेवा पखवाड़ा के कारण ऋषिकेश के ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2035 तक उत्तराखंड को पूर्ण विकसित राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास के ठोस परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और राज्य का बजट बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से सरकार जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा रही है।इस दौरान बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य, आयुष्मान, पेंशन, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ लोगों को दिया गया। एक पखवाड़े तक दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, खजान दास, भारत चौधरी, धन सिंह रावत, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *