निरंजनी अखाड़ा परिसर में बने कमरे में लगी आग, मची अफरा तफरी,

हरिद्वार,नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी परिसर में आज अचानक एक कमरे में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया जांच में सामने आया कि कमरे में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। आग के चलते कमरे में भारी मात्रा में धुआं भर गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई

एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कमरे में रखा कुछ सामान आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *