उत्तराखंड, सरकारी कर्मचारीयो की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी सीएम धामी ने दिए निर्देश 

हरिद्वार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों, कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध आंदोलनरत शिक्षकों और कर्मचारियों ने सोमवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने कहा, सुरक्षा के लिए एसओपी बनाने के साथ ही मारपीट प्रकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

शिक्षकों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के बाद से अधिकारियों, कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बनी है। सरकार ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए, जिन कर्मचारियों के चोटें आई हैं, उन्हें सुरक्षा दी जाए। अधिकारियों से मिलने आने वालों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए जाएं।

 

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों-कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी को भी निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, साथ ही इस तरह की घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने एसएसपी देहरादून को भी शिक्षा निदेशालय में हुई घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, सरकार कार्मिकों के मान – सम्मान और सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है। सीएम से मिलने वालों में राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा, अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी, सीताराम पोखरियाल, अजीत भंडारी, कमलेश्वरी मेहता, आकांक्षा राठौर, शिवानी कौशल, अशोक राज उनियाल, प्रदीप रावत, संजय भास्कर, साबर सिंह रौथाण, पीसी तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *