नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री संजय जोशी जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर गंभीर एवं महत्वपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही संगठनात्मक विषयों, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से बातचीत हुई।
गौरव खंडेलवाल ने कहा कि अनुभवी एवं वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करता है। आगामी चुनावों को लेकर हुई चर्चा को राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
